विधायक जी हुए ग्रेजुएट , 65 साल की उम्र में पास की BA की परीक्षा

देश , 24-07-2023 5:09:31 AM
Anil Tamboli
विधायक जी हुए ग्रेजुएट , 65 साल की उम्र में पास की BA की परीक्षा
जयपुर 23 जुलाई 2023 - विधायक ने 65 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की परीक्षा पास की है। पढ़ने के लिए प्रति सजग विधायक का नाम फूल सिंह मीणा है, जो भाजपा से निर्वाचित हुए हैं विधायक मीणा मात्र सातवीं तक ही पढ़े थे उनकी पांच बेटियों ने पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बेटियों ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर वो बेहतर तरीके से लोगों की सेवा कर सकेंगे। फिर क्या था, विधायक पढ़ाई में जुट गये और फिर देखते ही देखते ग्रेजुएशन की परीक्षा भी पास कर ली। फूल सिंह मीणा उदयपुर ग्रामीण के विधायक है।

मीणा ने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन और समाजशास्त्र से BA फाइनल की परीक्षा पास की। विधायक मीणा ने कहा आज वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं बेटियों की बदौलत वे BA पास हो गए हैं। मैं युवाओं का कहना चाहता हूं कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है, लक्ष्य आपका तय होना चाहिए, आपका इरादा मजबूत होना चाहिए सफलता जरूर मिलेगी। पढ़ाई छोड़ने के 40 साल बाद उन्होंने फिर से किताब और कलम पकड़ा।

विधायक के पढ़ाई के प्रति जज्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है। विधायक फूल सिंह ने पहली बार दसवीं की परीक्षा देने के लिए राजस्थान स्टेट ओपन से 2013 में आवेदन भरा। 2015 में पास हुए। वे स्टेट ओपन से 2017 में 12वीं में पास हुए। विधायक कहते है कि अब मन में है कि पीएचडी डिग्री ली जाए। इसके लिए अभी पढ़ाई का सफर जारी रहेगा।फूल सिंह मीणा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के उदयपुर सेंटर पर पेपर देने पहुंचे थे। तो उस दौरान उनकी फोटो खूब वायरल हुई थी।

विधायक फूलसिंह बच्चियों की पढ़ाई के प्रति काफी जागरूक हैं, वो अपने विधानसभा क्षेत्र से बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को प्रतिवर्ष जयपुर की हवाई यात्रा कराते हैं। विधायक फूल सिंह ने 7वीं कक्षा से पढ़ाई छोड़ दी थी। 2010 में वे नगर निगम उदयपुर में पार्षद चुने गए। साल 2013 में उनको ग्रामीण विधानसभा से भाजपा ने टिकट दिया गया। वे चुनाव जीत गए। इसके बाद 2018 में फिर टिकट मिला और चुनाव जीत गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH