छत्तीसगढ़ - बाढ़ में फंसे 1000 पर्यटकों का किया गया सफल रेस्क्यू , कुछ लोग अब भी बाकी , रेस्क्यू जारी

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाढ़ में फंसे 1000 पर्यटकों का किया गया सफल रेस्क्यू , कुछ लोग अब भी बाकी , रेस्क्यू जारी
गरियाबंद 23 जुलाई 2023 - छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के चिंगरा पगार झरना गए करीब एक हजार से ज्यादा सैलानी बाढ़ में फंस गए थे। लेकिन अब हालात को काबू में कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक चिंगरा पगार झरना स्थल जाने से पहले पड़ने वाले बरसाती नाला में अचानक बाढ़ आ गई थी। दोपहर तेज बारिश के बाद झरना व नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। 

सैलानियों के फंसने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व बाढ़ आपदा मोचन टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत व बचाव टीम रस्सी के सहार एक छोर से दूसरे छोर तक लोगों को सुरक्षित निकाला। बता दें देर रात आठ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 30 सैलानी पुल के उस पार फंसे हुए हैं। बाकी सभी को सकुशल नाला पार करा दिया गया है।

बाढ़ में फंसे लोगों की मानें तो बाढ़ का पानी इतना तेज था कि हजारों लोग एक ही जगह कई घंटे तक फंसे रहे। ज्ञात हो कि मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम बारूका के नेशनल हाईवे के किनारे चिंगरा पगार वाटरफाल के नाम से मशहूर चिंगरा पगार टूरिस्ट प्लेस में दोपहर तीन बजे के बाद सैलानियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसमें हजारों सैलानियों की जान पर संकट आ गया।

हालांकि शाम 4 से 5 बजे तक लगभग एक हजार के आसपास लोग नाले के उस पार फंसे हुए थे। घटना कि जानकारी मिलते ही गरियाबंद से पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों का रेस्क्यू करना शुरू किया। रात 08 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार लगभग 200 से 300 सैलानी पुल के उस पार फंसे हुए हैं। बाकी सभी को सकुशल नाला पार करा दिया गया है।

गरियाबंद थाना प्रभारी आर के मिश्रा ने बताया कि हालात काबू में है। सभी सैलानियों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। जिनके वाहन नाले के उस पार है, वहीं लगभग 20 लोग फंसे हुए हैं। क्योंकि नाले में अभी पानी ज्यादा है। इसलिए उनके वाहन इस पार नहीं आ सकते। टीम मौके पर है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH