मालगाड़ी पटरी से उतरी , जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेने हुई प्रभावित

मध्य प्रदेश , 23-07-2023 3:35:27 PM
Anil Tamboli
मालगाड़ी पटरी से उतरी , जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेने हुई प्रभावित
जबलपुर 23 जुलाई 2023 - जबलपुर मंडल के नरसिंहपुर - करेली के बीच एक माल गाड़ी का डिब्बा शनिवार रात पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि रेलवे ने सुबह डाउन लाइन से रेल यातायात चालू कर दिया है। अप लाइन यातायात प्रभावित रहने के कारण अभी 4 रेल गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। साथ ही जबलपुर से रानी कमलापति जाने वाली जनशताब्दी एवं जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को आज 2 घंटे रि-शिड्यूल किया गया।

दरअसल जबलपुर से इटारसी की ओर जा रही मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा नरसिंहपुर-करेली रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतर गया और मेन लाइन पर जाकर गिर गया। घटना रात लगभग 12:15 बजे के बीच हुई। दुर्घटना की वजह से जबलपुर से इटारसी की ओर जाने वाली और इटारसी से जबलपुर की ओर आने वाली ट्रेनों को तत्काल रोक दिया गया। 

जबलपुर स्टेशन पर दुर्घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारी जबलपुर के रेल कंट्रोल रूम पहुंच गए। इधर जबलपुर से घटना स्थल की ओर 30 मिनट बाद राहत रिलीफ ट्रेन और पटरी सुधारने वाले कर्मचारियों को मौके पर रवाना किया।

ये ट्रेन हुई प्रभावित

रेलवे के अनुसार जबलपुर से जाने वाली गाड़ी संख्या 20174 जबलपुर रानी कमलापति रविवार को 2 घंटे रि - शिड्यूल करके चलाई गई। वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय प्रातः 6.00 बजे के बजाए जबलपुर से 8.00 बजे रवाना की गई। वहीं गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी आज 2 घंटे रि- शिड्यूल करके चलाया गया। यह ट्रेन निर्धारित प्रस्थान समय प्रातः 5.30 बजे के बजाए जबलपुर से 7.30 बजे प्रस्थान किया गया। रेल दुर्घटना की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग भी बदल दिए गए हैं। दानापुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12792 दानापुर - सिकंदराबाद को आज जबलपुर कछपुरा गोंदिया नागपुर होकर चलाया जाएंगा। वहीं रक्सौल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल- सिकंदराबाद , जबलपुर- कछपुरा गोंदिया नागपुर होकर जाएंगी। पटना से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12742 पटना वास्को डी गामा वाया कटनी - बीना - भोपाल - इटारसी होकर चलाई जाएगी। ट्रेन 19046 छपरा सूरत वाया कटनी बीना भोपाल इटारसी होकर चलाई जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH