तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंदा , एक आरक्षक सहित 09 लोगो की मौके पर ही मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंदा , एक आरक्षक सहित 09 लोगो की मौके पर ही मौत
अहमदाबाद 20 जुलाई 2023 - गुजरात के अहमदाबाद में रफ्तार के कहर ने 9 लोगों की जान ले ली। ये हादसा अहमदाबाद के SG हाईवे पर हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार में दौड़ रही जगुआर ने हाईवे पर मौजूद दर्जनों लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने SG हाईवे पर थार गाड़ी को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। तभी पीछे से बेकाबू रफ्तार में आ रही जगुआर भीड़ में मौजूद लोगों को रौंदते हुए निकल गई। 

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के SG हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर ये दुर्घटना हुई है। इसमें एक जगुआर गाड़ी ने ब्रिज पर खड़े लोगों को रोंद डाला। तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और और एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है। वहीं करीब 9 से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

जो घटनाक्रम बताया गया है उसके हिसाब से रात के करीब 01:15 बजे इस्कॉन ब्रिज पर एक महिंद्रा थार गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी, जिसे रेस्क्यू करने के लिए वहां लोग इक्कट्ठा हो गए। तभी करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से एक जगुआर गाड़ी वहां आयी और हाइवे पर खड़े लोगों पर चढ़ती हुई निकल गयी। इस कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी की ड्राइवर से गाड़ी कंट्रोल ही नहीं हुई। इस हादसे में गाडी का ड्राइवर तथ्य पटेल भी घायल हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH