घर से भाग कर आई नाबालिग के साथ यूनिवर्सिटी कैम्पस में गैंगरेप , तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर से भाग कर आई नाबालिग के साथ यूनिवर्सिटी कैम्पस में गैंगरेप , तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
जोधपुर 17 जुलाई 2023 - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में अजमेर से भाग कर आई एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जानकारी जुटाई और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया है। उधर, इस घटना को लेकर छात्र संगठनों में भी रोष है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और NSUI ने कैंपस में प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक अजमेर से जोधपुर पहुंचे नाबालिग जोड़े ने पहले बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में कमरा लेना चाहा। लेकिन होटल कर्मचारी ने उनके साथ बदसलूकी की थी। जिसके बाद पावटा बस स्टैंड के पास उनको तीन युवक मिले, जिन्होंने इन्हें अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़वाने का झांसा दिया। 

जिसके बाद उन्हें रेलवे ट्रैक के सहारे विश्वविद्यालय परिसर के हॉकी ग्राउंड में ले गए। यहां उन्होंने युवक को बंधक बनाया और नाबालिग युवती के साथ बारी-बारी से कई बार रेप किया। सुबह लड़की के चीखने पर वहां टहलने आने वाले लोगों ने उसे देखा और पुलिस को खबर दी। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता की काउंसिलिंग की गई है और मेडिकल करवाया जा रहा है।

पुलिस ने मामला सामने आने पर आरोपियों की तलाश शुरु की। ये तीनों गणेशपुरा की पहाड़ियों में छिपे थे और पुलिस को देखकर भागने लगे। पहाड़ी से कूदने पर दो युवकों के पांव में और एक के हाथ में फैक्चर हो गया। पुलिस ने इनका हॉस्पिटल में इलाज करवाया और फिर गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल स्टाफ को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH