मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक , बाल बाल बचे CM , उफनती नदी के बीच में डगमगाई नाव

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक , बाल बाल बचे CM , उफनती नदी के बीच में डगमगाई नाव
जालंधर 15 जुलाई 2023 - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नाव जालंधर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करने के दौरान झुक गई. उनके साथ राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल भी थे. ज्यादा लोग सवार होने के कारण नाव जब पानी के बहाव के बीच पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई. नाव पानी में इधर-उधर डोलने लगी. संत सीचेवाल ने एकदम से नाव को दोबारा फिर से नियंत्रण में कर लिया. इसी दौरान बाहर एकदम हो-हल्ला मच गया।

बताया जा रहा है कि मोटर बोट में जरूरत से ज्यादा लोग सवार हो गए थे. जिस वजह से पानी में कुछ दूर चलते ही बोट ने काला धुंआ छोड़ना शुरू कर दिया था. तभी मोटर मोटर बोट हिचकोले खाने लग गई. गनीमत यह रही कि पलटने से बच गए. ये सब दूर से देख रहे प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. बड़ी मुश्किल से मोटर बोट का ड्राइवर उसे दूसरी तरफ ले जाने में सफल रहा. जब जाकर मौके पर मौजूद नेताओं और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

सीएम मान जब बोट में सवार हुए तो उसमें क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो गए. लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया कि बोट में कितने लोगों को ले जाना चाहिए था. इससे पहले अधिकारियों को ये ध्यान रखना चाहिए था. आमतौर पर जब भी सीएम या किसी बड़े नेता को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेना होता है तो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मोटर बोट की पहले से अच्छी तरह चेकिंग की जाती है और देखा जाता है कि उसमें कितने लोगों को ले जाया जा सकता है. लेकिन इसके बावजूद सीएम के साथ इतने ज्यादा लोगों को बोट में चढ़ने से क्यों नहीं रोका गया. इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH