बहन की मदद से भाई ने किया क्लासमेट के साथ रेप , बहन ने ही बनाई थी रेप की प्लानिंग

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बहन की मदद से भाई ने किया क्लासमेट के साथ रेप , बहन ने ही बनाई थी रेप की प्लानिंग
उदयपुर 14 जुलाई 2023 - राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरण मगरी इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी बहन की मदद से 15 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर बलात्कार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है।

हिरण मगरी थाने के प्रभारी (एसएचओ) राम सुमेर मीणा ने बताया, की आरोपी नशे का आदी है और इसलिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसकी बहन घर पर है। हमने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और आरोपी एक निजी स्कूल में एक साथ कक्षा 10 में पढ़ते थे। वह और दोनों आरोपी एक ही ट्यूशन क्लास में जाते थे और दोस्त थे।

लड़का पीड़िता के पीछे पड़ा हुआ था। लड़का लड़की से अपना न्यूड वीडियो साझा करने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके तुरंत बाद, भाई - बहन ने एक योजना बनाई और पीड़िता को एक कमरे में बुलाया जहां बहन ने उसे अपने भाई के साथ बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पॉक्सो तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत में जज के सामने पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया है।

एसएचओ राम सुमेर मीणा के मुताबिक, यह घटना अगस्त 2022 में हुई थी, लेकिन इसका पता तब चला जब आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया। पीड़िता के क्लासमेट्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा और इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने लड़की के परिजनों को बुलाया और उन्हें मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने हिरण मगरी पुलिस स्टेशन में नाबालिग भाई - बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH