गए थे युवती की दाह संस्कार में , फिर अचानक जलती चिता से अधजली लाश निकाल कर लगे खाने

देश , 13-07-2023 6:57:41 PM
Anil Tamboli
गए थे युवती की दाह संस्कार में , फिर अचानक जलती चिता से अधजली लाश निकाल कर लगे खाने
भुवनेश्‍वर 13 जुलाई 2023 - ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में दाह संस्कार के दौरान नशे में धुत दो लोगों ने कथित तौर पर आधे जले हुए शव का मांस खा लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह चौंकाने वाली घटना मंगलवार को जिले के बदसाही पुलिस सीमा के अंतर्गत आदिवासी गांव बांधसाही में हुई। पुलिस ने नशे में धुत दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान दंतुनी गांव के 58 वर्षीय सुंदर मोहन सिंह और 25 वर्षीय नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बांधसाही गांव की रहने वाली 25 वर्षीय मधुस्मिता सिंह बीमार थी। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मधुस्मिता के परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव को श्मशान घाट ले गए। 

मधुस्मिता के चाचा लाबा सिंह ने कहा कि दाह संस्कार के दौरान वहां मौजूद दो नशे में धुत लोगों ने आधे जले हुए शरीर के एक हिस्से को तीन टुकड़ों में काट दिया। उन्होंने एक टुकड़ा अपने पास रख लिया और बाकी को आग के हवाले कर दिया।

लाबा सिंह ने कहा कि जब मैंने पूछा कि तुम मांस का क्या करोगे, तो सुंदर ने कहा कि तुम्हें जादू-टोने के बारे में नहीं पता। मेरे विरोध करने पर उसने आधा जला हुआ मांस खाना शुरू कर दिया। सुंदर ने कथित तौर पर नरेंद्र को मानव मांस का एक टुकड़ा भी दिया था। 

इसके बाद ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य के लिए दोनों की पिटाई की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस गांव पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सुंदर और नरेंद्र दोनों ने अमानवीय कृत्य को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने नशे की हालत में मांस खाया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH