रेप के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार , युवती ने लगाया था रेप के बाद गर्भपात कराने का आरोप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार , युवती ने लगाया था रेप के बाद गर्भपात कराने का आरोप
अंबाला 10 जुलाई 2023 - हर‍ियाणा के अंबाला ज‍िले में रेप के आरोप में बीजेपी नेता अंशुल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है , आरोप है कि रेप के बाद गर्भवती होने पर दो बार युवती का गर्भपात कराया गया। अंशुल अग्रवाल आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। पुलिस ने युवती का गर्भपात करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार करके अंबाला सेंट्रल जेल भेज दिया है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाए थे कि 3 अप्रैल 2021 को उसकी नेता से मुलाकात हुई थी। उस समय उसे नौकरी की तलाश थी। आरोपी ने OLX में एक विज्ञापन जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ऑफिस का काम करने के लिए लड़कियों की जरूरत थी। वह अंशुल अग्रवाल के ऑफिस में इंटरव्यू के लिए गई थी। अंशुल ने उसे बिलिंग के लिए रख लिया था। युवती के आरोप हैं कि अभी काम करते हुए उसे 10 दिन ही हुए थे कि अंशुल अग्रवाल ने उसके सामने दोस्ती का ऑफर रखा, हालांकि, उसने पहली बार में ठुकरा दिया था, लेकिन आरोपी बार-बार प्रपोज करता रहा।

युवती का आरोप है कि काम का बहाना कर उसे होटल में बुलाया गया। होटल में आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती रोने लगी तो आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया। यही नहीं, आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा। इसके बाद आरोपी ने लगातार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। पीड़िता के मुताबिक, 2021 में गर्भवती हो गई थी। अंशुल ने अपने ऑफिस के पास वाले डॉ. विनोद से उसका गर्भपात कराया। युवती का आरोप है कि दूसरी बार 8 मार्च 2022 को उसका गर्भपात कराया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH