सब्जी विक्रेता हुआ लूट का शिकार , लुटेरे चार किलो टमाटर लूट कर हुए फरार , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सब्जी विक्रेता हुआ लूट का शिकार , लुटेरे चार किलो टमाटर लूट कर हुए फरार , पुलिस जाँच में जुटी
प्रयागराज 09 जुलाई 2023 - सोने-चांदी के जेवरात और रुपए लूट की वारदात आए दिन होती रहती है. लेकिन प्रयागराज में टमाटर लूट का अनूठा मामला सामने आया है. लूट का विरोध करने पर दबंगों ने महिला दुकानदार समेत परिजनों की पिटाई कर दी. घटना झूसी थाना क्षेत्र के कुसमीपुर गांव की है।

दो दिन पहले संतोष देवी की दुकान पर एक युवक 10 रुपए का टमाटर लेने आया. महिला दुकानदार ने 10 रुपए का टमाटर देने से इंकार कर दिया. युवक को बताया गया कि टमाटर का भाव 120 रुपए प्रति किलो हो गया है. इसलिए 10 रुपए का टमाटर नहीं दिया जा सकता. 10 रुपए का टमाटर नहीं मिलने से युवक भड़क गया और महिला दुकानदार के साथ गाली गलौज करने लगा।

कुछ देर बाद दुकान पर साथियों को बुला लिया. विवाद बढ़ता देख परिजन महिला के समर्थन में जुट गए. आरोप है कि दबंग महिला दुकानदार समेत परिजनों की पिटाई कर चार किलो टमाटर जबरन ले गए. पीड़िता झूसी थाने गुहार लगाने पहुंची. दबंगों को महिला के थाने जाने की भनक लग गई. दबंग अगले दिन दोबारा महिला की दुकान पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी।

पुलिस ने धमकी देने और टमाटर लूटने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल आरोपी युवक के खिलाफ अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है. चार किलो टमाटर लूट की घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का सबब बनी हुई है. लोग दबंगई के पीछे टमाटर की कीमत आसमान पर पहुंचने को वजह मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. कहा जा रहा है कि दबंगों को पुलिस का खौफ नहीं है.

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH