सभी स्कूल और कॉलेजों में 10 से 16 जुलाई तक छुट्टी घोषित , आदेश जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सभी स्कूल और कॉलेजों में 10 से 16 जुलाई तक छुट्टी घोषित , आदेश जारी
मेरठ 09 जुलाई 2023 - स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल एक बार फिर से उनके लिए अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत छात्रों को लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा।

श्रवण के पवित्र मास की शुरुआत के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवकाश की घोषणा की गई है। मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी शिक्षण संस्थानों के लिए 10 से 16 जुलाई तक अवकाश की घोषणा की है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने फैसला बारिश और कावड़ यात्रा के चलते लिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कावड़ यात्रा के चलते 10 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट बंद रहेंगे। इसके साथ ही स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दे दी गई है।

बता दें कि मेरठ , हरिद्वार से आने वाले कांवरियों की आवाजाही कावड़ यात्रा के दौरान बढ़ जाती है। ऐसे में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले मुजफ्फरनगर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में कावड़ यात्रा के दौरान अवकाश की घोषणा की गई थी। सभी शिक्षण संस्थानों में 8 जुलाई से 16 जुलाई तक के बीच अवकाश घोषित किया गया है। वहीं गाजियाबाद में भी 10 जुलाई से 16 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया।

इतना ही नहीं हापुड़ , बुलंदशहर और बागपत में भी शिक्षण संस्थानों को 10 जुलाई से 16 जुलाई तक के लिए बंद रखा जाएगा। कावड़ यात्रा और बारिश के कारण जिला अधिकारी द्वारा इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं। वही सभी जिलों में प्रशासन ने सख्ती के साथ आदेश जारी करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों को अवकाश की अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा। यदि अवकाश के दिनों में छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH