नगर पालिका के बाबू ने महिला कर्मचारी से की अश्लील हरकत , CCTV में कैद हुई करतूत
उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
शाहजहांपुर 08 जुलाई 2023 - जलालाबाद नगर पालिका कार्यालय में तैनात बाबू की महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकतें सामने आई हैं। महिला कर्मचारी के साथ अश्लीलता की हदें पार करता बाबू CCTV में कैद हो गया है। बाबू का नाम शफीक उर्फ गफ्फार बताया जा रहा है। महिला कार्यालय में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। दोनों का वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। नगर पालिका चेयरमैन ने दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा है। शाहजहांपुर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जलालाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
वायरल हो रहा वीडियो कार्यालय में लगे CCTV का है इसमें बाबू अपनी कुर्सी पर बैठा है और महिला कर्मचारी उसके बुलाने पर पास आती है। इसके बाद बाबू महिला कर्मचारी से अश्लील हरकते शुरू कर देता है। वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि शुरुआत में महिला कर्मचारी बाबू की हरकतों का विरोध भी करती है। वह हाथ पकड़ने की कोशिश करता है। वीडियो नगर पालिका जलालाबाद कार्यालय के अंदर का होने की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। हालांकि आरोपी बाबू इस वीडियो को फर्जी बता रहा है।
















