खेत मे कीटनाशक छिड़कने के बाद बिना हाथ धोए खाना खाने से वन अधिकारी की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खेत मे कीटनाशक छिड़कने के बाद बिना हाथ धोए खाना खाने से वन अधिकारी की मौत
हुबली 08 जुलाई 2023 - कीटनाशक छिड़कने के बाद खाना खाने से पहले हाथ धोना भूलने की वजह से कर्नाटक के हुबली में एक वन अधिकारी को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक की पहचान कुमता तालुक के बड़ा गांव निवासी वन अधिकारी योगेश नायक के रूप में हुई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विरनोली डिवीजन में वन विभाग में कार्यरत योगेश नायक ने 27 जून को सागौन के खेत में खरपतवार और कीड़े साफ करने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया था। इसके बाद वह हाथ धोना भूल गया और दोपहर का खाना खाया। घर लौटने के बाद अगले दिन अधिकारी ने पेट में जलन की शिकायत की। उन्होंने एक निजी डॉक्टर से सलाह ली, जिसने एंटीबायोटिक्स लिखीं। हालांकि, जब लक्षण कम नहीं हुए, तो योगेश नायक हुबली चले गए और एक अस्पताल में भर्ती हो गए।

सूत्रों ने दावा किया कि चेकअप के दौरान पता चला कि उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे किडनी , लीवर और फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन तब तक योगेश नायक कोमा में चले गये थे। 

परिवार ने उन्हें इलाज के लिए हुबली के किम्स हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाया था। हालांकि, वनअधिकारी ने 07 जुलाई को संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। अधिकारी के परिवार में पत्नी और एक बच्चा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि वह मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH