छत्तीसगढ़ - नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश , इस मशहूर कंपनी के नाम से बनाई जा रही थी नकली खाद

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश , इस मशहूर कंपनी के नाम से बनाई जा रही थी नकली खाद
राजनांदगांव 07 जुलाई 2023 - राजनांदगांव जिले में किराए के मकान में नकली खाद की फैक्ट्री चल रही थी। इस मामले में महाराष्ट्र के दो लोगों का नाम सामने आया है। दरअसल, आरोपी दोनों राज्यों में माल सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के पास से 20 क्विंटल का नकली खाद जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ शहर के रिहायशी इलाके नाकापारा वार्ड नंबर 3 में नकली रासायनिक खाद बनाने का मामला सामने आया है। इसके बाद प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई करते हुए गुरूवार की शाम को मकान में पहुंची और छानबीन शुरू की। उन्होंने मौके से 20 क्वींटल नकली खाद बरामद किया। बताया गया कि, महाराष्ट्र के दो लोग सुजीत प्रहलाद धुक और मोहन भूतड़ा नाम के दो लोगों ने नाकापारा में एक किराए का मकान लिया और नकली खाद बनाने का कारोबार शुरू किया।

वहां मौजूद दो युवतियों ने बताया कि, वे दैनिक वेतन पर खाद पैकिंग का काम करती हैं। खाद बनाने और सप्लाई के लिए महाराष्ट्र से दो लोग आते हैं। साथ ही श्रुति त्रिवेदी नाम की एक महिला भी आती है जो काम-काज का देखरेख करती है। उन्होंने बताया कि, नकली खाद बनाने के लिए नमक , केमिकल , रंग और जिंक आदि का उपयोग करते थे। उन सभी चीजों को मौके पर से बरामद किया है। जांच में पता चला कि, उनके पास न तो कोई कानूनी दस्तावेज हैं और न ही अनुमति। बावजूद इसके वे सालों से नकली खाद बनाकर बेच रहे थे।

बता दें कि, मौके पर से गुजरात की खाद कम्पनी कामधेनु के बोरी और पैकेट्स का उपयोग यहां पर किया जा रहा था। बता दें कि, कामधेनु गुजरात की बड़ी रासायनिक खाद बनाने वाली कम्पनी है 

यह मकान मेन रोड से लगी हुई है और घर के अंदर से ही गाड़ी में माल लोड होती थी। अफसरों की टीम ने जिस मकान में दबिश दी है वह काफी व्यस्त रोड और इलाके में है। माल जब्त करने के बाद मकान को सील कर दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद तीनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया। कार्रवाई के बाद कृषि विभाग के अफसरों ने FIR दर्ज कराया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH