पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर पति ने लगाई फाँसी , एक साथ 05 मौत से मची सनसनी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर पति ने लगाई फाँसी , एक साथ 05 मौत से मची सनसनी
जौनपुर 05 जुलाई 2023 - उत्तर प्रदेश के जौनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. एक साथ पांच लोगों की मौत से आसपास के लोग बुरी तरह सहमे हुए हैं. सूचना मिले पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पत्नी और बच्चों की हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

ये वारदात जौनपुर के जयरामपुर गांव की है. जहां रहने वाले राजेश विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकार जान दे दी. सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ. मृतक के चचेरे भाई ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर का माहौल देखकर वो घबरा गया. सभी के सिर पर भारी चीज से हमला कर हत्या की गई थी वहीं राजेश का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

इस बारे में और जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने कहा, "आज सुबह 10 बजे सूचना मिली कि राजेश विश्वकर्मा ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली. मृतक के चचेरे भाई ने कमरे का दरवाज़ा तोड़ कर सभी को मृतक देखा. मृतकों में 2 बच्चियों की उम्र 12 व 3 साल है, एक बच्चे की उम्र 5 साल और पत्नी की उम्र 35 साल है. पत्नी के सिर पर चोट और बच्चों के गले में निशान मिले हैं. सिलबट्टे से भी चोट के निशान मिले हैं. साक्ष्य इकट्ठा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर ये जानने वारदात की वजह जानने की कोशिश कर रही है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH