पुलिस लाईन में तैनात आरक्षक पर युवती ने लगाया रेप का आरोप , FIR के बाद फरार हुआ आरक्षक

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस लाईन में तैनात आरक्षक पर युवती ने लगाया रेप का आरोप , FIR के बाद फरार हुआ आरक्षक
लखीमपुर 04 जुलाई 2023 - उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षक पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. कानपुर  की रहने वाली पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत लखीमपुर महिला थाने में दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, फिलहाल मामले में दुष्कर्म का आरोपी आरक्षक फरार बताया जा रहा है।

आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता युवती ने बताया कि वह कानपुर से लखीमपुर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने आई है. पीड़िता ने बताया कि वह मूल रुप से औरैया की रहने वाली है. आरोपी आरक्षक बीते वर्ष 37वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था, यहां उसने अपनी तैनाती के दौरान पीड़िता का फेसबुक से नंबर निकालकर मैसेज भेज कर अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद पीड़ित ने इसकी महिला आयोग में दर्ज कराई, इस शिकायत के बाद उसके बयान को दर्ज कराया गया. इस बीच आरोपी आरक्षक का ट्रांसफर लखीमपुर पुलिस लाइन में हो गया. आरोपी के ट्रांसफर की सूचना मिलते ही युवती लखीमपुर खीरी पहुंच गई, यहां उसने एसपी गणेश प्रसाद साहा से शिकायत की. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी आरक्षक फरार बताया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसके साथ पुलिस लाइन खीरी में तैनात एक आरक्षक द्वारा यौन शोषण किया गया है. इस तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, उसकी विवेचना चल रही है. विवेचना में मिले साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH