बेरोजगारों की तरह अब कुंवारों को भी मिलेगा हर महीने पेंसन , मुख्यमंत्री ने किया एलान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेरोजगारों की तरह अब कुंवारों को भी मिलेगा हर महीने पेंसन , मुख्यमंत्री ने किया एलान
चंडीगढ़ 04 जुलाई 2023 - हरियाणा सरकार ने पहली बार ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कुंवारों को पेंशन देने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 45 से 60 साल तक के अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को पेंशन देने का फैसला खट्टर सरकार ने लिया है। कुंवारों के लिए ऐसी पेंशन योजना लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। गौरतलब है कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक 60 साल के अविवाहित बुजुर्ग की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह फैसला लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 45 से 60 साल के अविवाहित लोगों को यह पेंशन उस स्थिति में मिलेगी, जब सालाना इनकम 1.80 लाख से कम होगी। CM ऑफिस की तरफ से तैयार रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कीम से हरियाणा में सवा लाख कुंवारों को पेंशन का लाभ मिलेगा।

हरियाणा में आगामी एक माह के अंदर इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। हरियाणा में अभी बुढ़ापा , विधवा , दिव्यांग पेंशन दी जाती है, वहीं दूसरी ओर बौने , किन्नरों को भी आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कुंवारों को भी सरकार 2,750 रुपये पेंशन दे सकती है।

हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जहां लिंगानुपात की स्थिति काफी बिगड़ी हुई है। हालांकि बीते 10 सालों में हरियाणा के लिंगानुपात में 38 अंकों का सुधार भी आया है। साल 2011 में प्रदेश का लिंगानुपात 879 था, लेकिन अब 2023 में एक हजार लड़कों के पीछे लड़कियों की संख्या 917 हो गई है।

बिगड़े लिंगानुपात के कारण हरियाणा में लड़कियों की संख्या काफी कम हैं। यहां पश्चिम बंगाल , असम , केरल , बिहार , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से लड़कियां खरीद लाई जाती है। कुछ लड़कियां सीधे खरीदी जाती है तो कुछ दिल्ली के रास्ते हरियाणा पहुंचाई जाती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH