नाबालिग के साथ रेप के आरोप में कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग के साथ रेप के आरोप में कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा गिरफ्तार
झांसी 03 जुलाई 2023 - झांसी की प्रेम नगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कथावाचक को गिरफ्तार किया है. भिंड से कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा कथा सुनाने झांसी आया था. प्रेम नगर थाना क्षेत्र में प्रकाश साहू के घर पर भागवत कथा थी. भागवत कथा सुनने प्रकाश साहू के घर महिलाएं और लड़कियां भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं. कथा सुनाते - सुनाते हर्षवर्धन शर्मा नाबालिग लड़की को प्रेम के जाल में फंसाने लगा. नाबालिग लड़की को एकांत कमरे में ले जाकर खुद को भगवान कृष्ण का अवतार बताता. उसने बीवी बनाकर हमेशा खुश रखने का झांसा दिया और कथावाचक ने नाबालिग लड़की के सामने खुद को अविवाहित बताया. नाबालिग किशोरी कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा के फरेब में फंसती चली गई।

भागवत कथा खत्म होने के बाद कथावाचक बिना दक्षिणा लिए नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गया. नाबालिग प्रेमिका को ग्वालियर, मथुरा और वृंदावन घुमाने के बाद शादी कर ली. शादी के बाद जालसाज कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा नाबालिग पत्नी को वैष्णो देवी ले गया. हर्षवर्धन शर्मा के पहले से शादीशुदा होने का पोल खुलने पर नाबालिग लड़की हैरान रह गई. दोनों में जमकर तकरार हुई. धोखाधड़ी की शिकार हुई नाबालिग पत्नी कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा की बेवफाई , धोखेबाजी , फरेब पर पर्दा डालकर वापस झांसी लौट आई. झांसी आने के बाद हर्षवर्धन शर्मा नाबालिग लड़की को फोन करने लगा।

नाबालिग लड़की का हर्षवर्धन शर्मा से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो गया. परेशान नाबालिग लड़की ने मामले की शिकायत प्रेम नगर पुलिस से कर दी. कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा नाबालिग पत्नी से मिलने झांसी आया. पुलिस ने शातिर-जालसाज कथावाचक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया. प्रेम नगर की पुलिस ने हर्षवर्धन शर्मा की तलाश में झांसी से लेकर जम्मू कश्मीर तक छापेमारी की. पुलिस से बचने के लिए हर्षवर्धन शर्मा लोकेशन बदल रहा था. झांसी आने पर शातिर कथावाचक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH