प्रेमी को पाने के लिए महिला ने कर दी ढाई साल के बेटे की हत्या , दृश्यम फिल्म देख ठिकाने लगाई लाश

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी को पाने के लिए महिला ने कर दी ढाई साल के बेटे की हत्या , दृश्यम फिल्म देख ठिकाने लगाई लाश
सूरत 02 जून 2023 - गुजरात के सूरत शहर में एक ढाई साल के बच्चे की मां नयना मंडावी अपने बच्चे के गुम होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची. मामला दर्ज कराने के बाद बच्चे को लगातार तीन दिन तक खोजती रही, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला. पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश की तो गुमशुदा बच्चे की मां ही शंका के घेरे में आ गई. इसके बाद पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की मां नयना मंडावी से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, ढाई साल के बच्चे की हत्या की इस घटना की शुरुआत 27 जून 2023 को हुई थी. सूरत के डिंडोली इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करने वाले महिला नयना मंडावी अपने ढाई साल के बच्चे वीर मंडावी के गुम होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. मामला छोटे बच्चे की गुमशुदगी का था, लिहाजा पुलिस ने बिना देरी किए बच्चे की गुमशुदगी के साथ-साथ अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी।

जिस जगह महिला कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करती थी, उस जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगालने में शुरू किए. सीसीटीवी में कहीं भी बच्चा साइट से बाहर जाता नहीं दिखा. इसके बाद तय हो गया कि महिला जिस जगह कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करती है, वहां से बच्चा बाहर तो नहीं निकला है. पुलिस उस महिला से उसके बच्चे के गुमशुदा होने को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रही थी, लेकिन महिला कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रही थी।

सूरत पुलिस के डीसीपी भागीरथ गढवी ने बताया कि 27 जून को नयना बेन मंडावी डिंडोली पुलिस थाने में अपने ढाई साल के बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत लेकर आई थी. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाकर बच्चे की खोजबीन शुरू की थी, लेकिन बच्चा नहीं मिला था. उसके बाद जब पुलिस को महिला पर शंका हुई तो सख्ती से पूछताछ की. महिला ने जुर्म कबूल कर लिया।

महिला से जब अपने बेटे की हत्या करने और लाश को छिपाने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह मूलतः झारखंड की रहने वाली है. झारखंड में उसका प्रेमी रहता है, जिसने उससे कहा था कि यदि वह अपने बच्चे के साथ उसके पास आएगी तो वह उसे स्वीकार नहीं करेगा. बच्चे को नहीं लाएगी तो वह स्वीकार कर लेगा।

प्रेमी की बात सुनकर महिला नयना मंडावी ने बच्चे को ठिकाने लगाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी. हत्या के बाद लाश को किस तरह छिपाया जाए और वह न पकड़ी जाए, इसके लिए उसने दृश्यम फिल्म देखी थी और भी कई क्राइम एपिसोड देखे थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH