' अकेले हूं, कमरे में आ जाओ , खा नहीं जाऊंगा ' , युवती के साथ थानेदार का अश्लील चैट हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
' अकेले हूं, कमरे में आ जाओ , खा नहीं जाऊंगा ' , युवती के साथ थानेदार का अश्लील चैट हुआ वायरल
कानपुर 01 जुलाई 2023 - उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दरोगा को लड़की से अश्लील चैट करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया. आरोप है कि दरोगा ने एक लड़की को रात तीन बजे व्हाट्सएप मैसेज कर अपने घर मिलने के लिए बुलाया. पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के संज्ञान में जैसे ही यह बता आई उन्होंने इस पर जांच के आदेश दिए. जिसके बाद दरोगा शुभम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

कानपुर के गोविंदनगर क्षेत्र की रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज की लड़की के साथ इस व्हाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। चैट में दरोगा लापता हुए अपने मामा को ढूंढ रही युवती को देर रात अपने कमरे में बुला रहा था। मामला सामने आने के बाद डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने तत्काल प्रभाव से रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज शुभम सिंह को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक महादेव नगर बस्ती निवासी युवती के मामा को दबंगों ने मंगलवार देर रात बस्ती में लाठी डंडों से पीटने के बाद स्कूटी में बैठाकर अगवा कर लिया था। उसका खून से लथपथ फोटो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में युवती की मां ने पुलिस से गुहार लगाई। इधर, युवती ने रतनलालनगर चौकी इंचार्ज शुभम सिंह के व्हाट्सएप पर मामा को ढूंढने की गुहार लगाई। 

इस बहाने चौकी इंचार्ज ने युवती से चैट करना शुरू कर दिया। जब युवती ने मामा को खोजने की बात कही तो चौकी इंचार्ज उसके मामा को नशेबाज बताने लगा। चैट में चौकी इंचार्ज ने युवती से कहा कि तुम परेशान मत हो कमरे में आ जाओ। जो पीना हो पी लीना।

इस बारे में पूछे जाने पर एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोप और चैट सही पाए गए हैं। इस आधार पर डीसीपी ने चौकी इंचार्ज को निलम्बित कर दिया है। जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH