आठ महीने से चोरी हो रहे थे महिला के अंडरगारमेंट्स , चोर को पकड़ने के लिए लगाया CCTV कैमरा फिर,,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आठ महीने से चोरी हो रहे थे महिला के अंडरगारमेंट्स , चोर को पकड़ने के लिए लगाया CCTV कैमरा फिर,,,
अहमदाबाद 01 जुलाई 2023 - अहमदाबाद के ग्रामीण इलाके में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. अहमदाबाद की धंधुका तहसील के पच्छम गांव में 30 साल की महिला के साथ पिछले कुछ दिनों से अजीबो गरीब वारदात हो रही थी. जब भी महिला अपने कपड़े सुखाने डालती थी, तो उसके अंडरगारमेंट्स चोरी हो जाते थे. चोरी का शक 31 साल के पड़ोसी पर था. आखिर 8 महीने से अंडरगारमेंट्स कौन चोरी कर रहा है? ये जांच खुद ही महिला ने शुरू की और अपने फिर अंडरगारमेंट्स पर नजर रखनी शुरू कर थी।

पुलिस का कहना है कि महिला ने एक खुफिया CCTV कैमरा कपड़े सुखाने वाले स्थान पर फिट कर दिया, ताकि वो चोर को रंगे हाथों पकड़ सके. इसके बाद महिला ने नजर रखनी शुरू कर दी. फिर जो फुटेज सामने आए, उसके बाद उसका शक यकीन में तब्दील हो गया. उसे पता चल गया कि अंडरगार्मेन्ट चोरी करने वाला और कोई नहीं, बल्कि उसके पास में रहने वाला पड़ोसी है।

महिला ने ठान लिया कि अब वो अंडरगारमेंट्स चोर को रंगे हाथों पकड़ेगी. फिर जब वो चोर हमेशा की तरह चोरी करने पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया. लेकिन चोर ने उल्टा महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट और छेड़खानी की वजह से महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो उसके परिवार वाले मदद के लिए लाठी और लोहे के पाइप लेकर मौके पर पहुंच गए. महिला के परिजनों ने आरोपी और उसके रिश्तेदारों पर हमला कर दिया और दोनों ही गुट आपस में भिड़ गए। इस पूरे मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर पीएन जिंजुाडिया का कहना है कि लड़ाई में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं. दोनों ही तरफ के 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की ओर से महिला के रिश्तेदारों के खिलाफ बवाल करने और नुकसान पहुंचाना का मामला दर्ज किया गया है. जबकि दूसरी FIR आरोपी के खिलाफ की गई है. जिसमें छेड़छाड़, नुकसान पहुंचाने और झगडा करने की धाराएं शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH