युवती से जबरन कराया जा रहा था देह ब्यापार , चंगुल से निकल कर किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती से जबरन कराया जा रहा था देह ब्यापार , चंगुल से निकल कर किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
लखनऊ 30 जून 2023 - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सेक्स रैकेट की शिकायत मिलने पर हजरतगंज पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को 4 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो ये सेक्स रैकेट चला रहे थे। वहीं, सेक्स रैकेट संचालक को जब पुलिस की रेड पड़ने की भनक मिली तो उसने घर में लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज डिलीट करवा दी। अब पुलिस इस पूरे डाटा को रिकवर कराने की कोशिश में जुटी है।

हजरतगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले अयोध्या रायगंज कॉलोनी निवासी सुधांशू उर्फ वीरू , गोंडा के सरवान निवासी दीपू द्विवेदी , लखनऊ लालबाग खंडारी बाजार निवासी रोहित गुप्ता और सीतापुर के संधना उस्मैनगंज निवासी सिद्दू उर्फ सिद्ध प्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की और DVR को कब्जे में लेकर डाटा रिकवर करा रही है।

इस सेक्स रैकेट और इसे चलाने वालों की जानकारी पुलिस को एक लड़की ने दी थी। युवती ने लोगों के खिलाफ पुलिस में एक मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि इन लोगों ने उसको अपने जाल में फंसाकर सेक्स रैकेट में काम करवाया। युवती की शिकायत के बाद मामले की विवेचना एसीपी हजरतगंज अरविन्द कुमार वर्मा कर रहे थे। उन्होंने जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपियों की धरपकड़ की। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के पर्याप्त साक्ष्य पाए गये। साथ ही यह भी पाया गया कि इस गिरोह से कई और लोग भी जुड़े है। जिनकी जानकारी निकाली जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH