मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर की करतूत , इलाज कराने आई महिला को ब्लैकमेल कर किया रेप

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर की करतूत , इलाज कराने आई महिला को ब्लैकमेल कर किया रेप
कानपुर 30 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के कानपुर से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई हैं, जहां मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर पर इलाज कराने आई महिला ने रेप  का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि वो ब्रेस्ट में गांठ का इलाज कराने आई थी, आरोपी डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर सालों तक रेप करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

पीड़िता का कहना है कि साल 2018 में वो कानपुर मेडिकल कॉलेज से सबंधित हैलट अस्पताल में ब्रेस्ट में गांठ का इलाज कराने गई थी. उसका इलाज डॉक्टर प्रेम सिंह कर रहे थे. आरोप है डॉक्टर ने इलाज के बहाने पीड़िता का अश्लील वीडिया बना लिया और फिर उसे वायरल करने के धमकी देकर रेप करने लगा. साल 2021 में आरोपी डॉक्टर का किसी और जनपद में ट्रांसफर हो गया, लेकिन जब-जब वो कानपुर आता, तो महिला का वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे बुलाता था और रेप करता था।

पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी कई बार डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की लेकिन उसके रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके बाद तंग आकर उनसे पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई. जिसके बाद कमिश्नर के आदेश पर स्वरूप नगर थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी में केस दर्ज किया गया है।

DCP प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गयी है, जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH