पति से हुआ अनबन तब कागजो में जिंदा पति को मृत बता कर पत्नी लेने लगी पेंसन

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति से हुआ अनबन तब कागजो में जिंदा पति को मृत बता कर पत्नी लेने लगी पेंसन
अमेठी 29 जून 2023 - उत्तरप्रदेश के जनपद अमेठी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामनेआया है. यहां पर एक महिला ने अपने पति को कागजों (डॉक्यूमेंट) में मरा हुआ बताकर विधवा पेंशन बनवा ली और लगातार तीन सालों तक विधवा पेंशन पाती रही. जब इस बात की जानकारी पति को हुई तो उसके होश ही उड़ गए. उसने पत्नी की शिकायत अधिकारियों से की. जानकारी लगते ही महिला के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और उसकी विधवा पेंशन को भी बंद कर दिया गया है।

दरअसल, मामला जनपद के अमेठी विकासखंड के सरायखेमा गांव का है. गुड़िया नाम की युवती की शादी साल 2004 में बाजारशुक्ल विकास खंड के गांव महोना पश्चिम के रहने वाले राम हरक के साथ हुई थी. शादी के 11 साल बाद साल 2015 में गुड़िया का गौना हुआ लेकिन पति-पत्नी में विवाद हो गया. मामला न्यायलय तक पहुंच गया।

गुड़िया अपने पति का घर छोड़कर मायके में रहने लगी. साल 2019 में उसने फर्जी तरीके से सभी कागजों (डॉक्यूमेंट्स) में पति राम हरक की मृत्यु होनी की बात लिखा ली. साथ ही पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनावा लिया. फिर उसने विधवा पेंशन के लिए अप्लाई कर दिया. करीब तीन साल से वह शासन द्वारा विधवा पेंशन का लाभ ले रही थी।

हाल ही में पति राम हरक को पता चला कि उसके मृत बताकर पत्नी सरकारी योजनाओं का फायदा ले रही है. उसने तत्काल ही उसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की. जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य के मुताबिक महिला की शिकायत सामने आई थी. उसकी मिलने वाली विधवा पेंशन को रोक दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और महिला से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH