उल्टा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा , करंट लगने से 6 लोगों की मौत , 15 से अधिक गंभीर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उल्टा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा , करंट लगने से 6 लोगों की मौत , 15 से अधिक गंभीर
त्रिपुरा 28 जून 2023 - त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में एक हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद एक रथ में आग लगने से छह व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना भगवान जगन्नाथ के 'उल्टा रथ यात्रा' उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। इस त्योहार के दौरान, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं।

पुलिस ने बताया कि लोहे से बने रथ को हजारों लोग खींच रहे थे, तभी यह 133 KV ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया। सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योतिषमान दास चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए। उन्होंने बताया कि घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बताई गई है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘कुमारघाट में एक दुखद दुर्घटना में, 'उल्टा रथ' खींचते समय करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना। साथ ही, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है।''

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH