प्रेमी हुआ बेवफा तो प्रेमिका ने प्रेमी का प्रायवेट पार्ट काट कर लिया बेवफाई का बदला

उत्तर प्रदेश , 28-06-2023 10:33:01 PM
Anil Tamboli
प्रेमी हुआ बेवफा तो प्रेमिका ने प्रेमी का प्रायवेट पार्ट काट कर लिया बेवफाई का बदला
जहांगीराबाद 28 जून 2023 - एक जमाना था जब प्रेम धैर्य और समर्पण के लिए विख्यात था मगर बदलते वक्त के साथ प्यार-मुहब्बत के मायने बदल गये है. ऐसी ही एक नजीर बुलंदशहर में देखने को मिली है. यहां आशिक के बेवफा होने पर प्रेमिका ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर डाला. 

बुलंदशहर के जहांगीराबाद के लवकुश से पास की ही लक्ष्मी से प्रेमसंबध हो गये थे. लक्ष्मी दो साल पहले ब्याहकर यहां आयी थी. यह इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि कुछ महीने पहले दोनों घर से भाग गये और दूसरे शहर जाकर रहने लगे. दो महीने साथ रहने के बाद लक्ष्मी लौट आयी और अपने पति को साथ रहने पर रजामंद कर लिया. इन दिनों वह अपने पति के साथ ही रह रही थी।

इस दौरान एक बार भी लवकुश ने लक्ष्मी से सम्पर्क नही किया. लक्ष्मी को पता चला कि लवकुश का प्रेमसंबध अब किसी अन्य युवती से चल रहा है. वह बार-बार लवकुश को फोन करके बुलाती लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब लवकुश ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया. लक्ष्मी समझ गयी कि लवकुश का प्रेम फरेब था और उसने उसके साथ धोखा किया है. लेकिन वह इस बात को अपने दिमाग में रखे रही।

26 जून को लक्ष्मी ने लवकुश को किसी तरह मिलने के लिए राजी कर लिया. लक्ष्मी ने लवकुश को रात करीब 8 बजे बीके पब्लिक स्कूल के पास मिलने बुलाया. दोनो मिले और बातचीत शुरू हुई. इसी दौरान लवकुश ने अपने कपड़े उतार दिये. शाम के धुंधलके में अचानक लक्ष्मी ने अपने पास से चाकू निकाला और लवकुश के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया. लक्ष्मी के चाकू के प्रहार से लवकुश का गुप्तांग कट गया।

अपना बदला पूरा करने के बाद लक्ष्मी मौके से फरार हो गयी. गंभीर घायल लवकुश ने तड़फते हुए परिजनों को फोन किया और फिर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल गये. बुलंदशहर के एक अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद लवकुश को दिल्ली के हायर मेडीकल सेंटर भेज दिया गया है. लवकुश की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।

लवकुश के जीजा रोहित ने इस संबध में जहांगीराबाद थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 326 के तहत लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस धारा के तहत दर्ज केस में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है. जहांगीराबाद के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी महिला लक्ष्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH