क्लिनिक में महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दे कर गैंगरेप , कंपाउंडर और डॉक्टर ने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्लिनिक में महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दे कर गैंगरेप , कंपाउंडर और डॉक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
गाजियाबाद 27 जून 2023 - गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपने साथी संग मिलकर एक महिला मरीज के साथ गैंगरेप किया. मामला खोड़ा इलाके का है. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, उसका साथी अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली एक महिला काफी समस ये बीमार थी. उसे जब गाजियाबाद के खोड़ा स्थित डॉक्टर साकिब के क्लिनिक के बारे में पता चला तो उसने वहां कॉल किया. डॉक्टर साकिब से बात की. डॉक्टर ने महिला को भरोसा दिलवाया कि वह उसकी बीमारी जड़ से मिटा देगा. महिला भी डॉक्टर की बातों में आ गई।

लेकिन डॉक्टर का इरादा तो कुछ और ही था. 07 जून को महिला पहली बार डॉक्टर साकिब के क्लिनिक पहुंची. डॉक्टर ने महिला मरीज को कुछ दवाएं दीं. लेकिन उन दवाओं से जब महिला को फर्क नहीं पड़ा तो डॉक्टर ने दोबारा उसे क्लिनिक बुलाया. 19 जून को महिला फिर से क्लिनिक गई।

तब डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया. फिर अपने एक साथी डॉक्टर जकी के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया. महिला को जब होश आया तो उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था. इसके बाद डॉक्टर ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि इस बारे में अगर किसी को बताया तो वह उसके वीडियो को वायरल कर देगा जो उसने गैंगरेप के समय बनाया है. महिला डर गई और शर्म के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

लेकिन महिला ने हिम्मत जुटा कर सोमवार को आरोपी डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर ने उसे खुद बताया था कि वह उससे पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया और आरोपी डॉक्टर साकिब को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन दूसरा साथी डॉक्टर जकी अभी फरार है. उसकी तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH