दगाबाजी - दोस्त की पत्नी से अफेयर , अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर खेला खूनी खेल , बेवफा पत्नी ने भी दिया साथ

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दगाबाजी - दोस्त की पत्नी से अफेयर , अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर खेला खूनी खेल , बेवफा पत्नी ने भी दिया साथ
बांदा 26 जून 2023 - बांदा में चार माह पूर्व तीन मार्च को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर मृतक के दोस्त ने ही हत्या की थी। हत्या के आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरे मामले का पुलिस लाइन सभागार में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ बबेरू राकेश सिंह ने खुलासा किया। बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में तीन मार्च को देवेंद्र पटेल की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। 

जांच में पता चला कि कैरी गांव निवासी मृतक देवेंद्र उर्फ गोलू बचपन से ही पल्हरी गांव निवासी नाना जसवंत पटेल के यहां रहता था। देवेंद्र की पत्नी कल्पना भी रहती थी। पल्हरी गांव का ही रवि कुशवाहा देवेंद्र का खास दोस्त था। रवि का प्रेम प्रसंग देवेंद्र की पत्नी से चल रहा था। 

इसकी जानकारी पर देवेंद्र ने पत्नी को कई बार समझाया था। एक-दो बार उसकी रवि से कहासुनी भी हुई थी। इसके चलते पत्नी और दोस्त रवि ने देवेंद्र की हत्या की साजिश रची। घटना के दिन देर शाम रवि और देवेंद्र गांव के पास तालाब किनारे शराब पीने गए थे। 

इसी दौरान रवि ने पहले से छिपाकर रखे गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी थी। आलाकत्ल लेकर फरार हो गया था। उसने साक्ष्य को मिटाने के लिए गंडासे को पत्थर से रगड़कर दुकान के खपरैल में छिपा दिया था। 

आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। हत्या में मृतक की पत्नी की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी, एसआई राजनारायक नायक, अजीत प्रताप सिंह, कांस्टेबिल आजाद, अरविंद, हेमंत व प्रियंका शामिल रहीं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH