प्रेमिका ने दो दोस्तों के साथ मिल कर प्रेमी का किया अपहरण फिर बेरहमी से कर दी हत्या , जाने वजह

उत्तर प्रदेश , 26-06-2023 4:14:42 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका ने दो दोस्तों के साथ मिल कर प्रेमी का किया अपहरण फिर बेरहमी से कर दी हत्या , जाने वजह
फर्रुखाबाद 25 जून 2023 - फर्रुखाबाद के देवांश यादव को वाराणसी में किडनैप कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर से अरेस्ट कर इन्हें वाराणसी लाया गया है। तीनों आरोपियों में से एक देवांश की बचपन की गर्लफ्रेंड और BHU की छात्रा अनुष्का तिवारी (21) है। बाकी दो आरोपियों में जौनपुर मड़ियाहूं का राहुल सेठ (21) और सादाब आलम (25) है।

इनके पास से मर्डर में इस्तेमाल पेंचकस , स्कूटी , देवांश का चप्पल , फटी टी-शर्ट का टुकड़ा और लोवर , देवांश का कड़ा , कलावा और होटल के रूम की चाबी बरामद हुई है। तीनों आरोपियों ने देवांश को पहले नींद की गोली खिलाई। उसके बाद चंदौली रोड पर ले जाकर गिट्टी पर पटक-पटक कर अधमरा कर दिया। इसके बाद राहुल सेठ ने पेंचकस से गले और सीने में कई वार कर दिए। इस वारदात के बाद देवांश का मोबाइल और पिस्टल बिहार की ओर जा रहे ट्रक में फेंक दिया।

देवांश और उसे मारने वाली उसकी प्रेमिका अनुष्का दोनों फर्रुखाबाद के ही रहने वाले हैं। दोनों ने क्लास 6 से 9वीं तक एक साथ कानपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। अनुष्का ने बताया, देवांश उससे जबरदस्ती मिलना चाहता था। वह काफी परेशान करता था। इससे मैं काफी परेशान चल रही थी।

अनुष्का ने बताया देवांश की हरकतों से परेशान होकर अपने दो दोस्त शादाब और राहुल के साथ मिलकर देवांश की हत्या करने का प्लान बनाया इसके बाद मैंने उसको वॉट्सऐप कॉल करके वाराणसी बुलाया। इसके बाद मैंने देवांश को जूस में नींद की गोली का पाउडर मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। 

इसके बाद हम लोगों ने गाड़ी को चंदौली के रास्ते पर डाल दिया। मगर, इसी बीच देवांश को होश आने लगा। इस पर हम लोग डर गए और गाड़ी रोक ली। इसके बाद देवांश को उठाकर गिट्टियों पर पटक दिया। वहां पर रोड कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। फिर हम तीनों मिलकर देवांश को गिट्टी पर पटक कर मारने लगे। इतने में राहुल ने गाड़ी में से पेंचकस निकाला और देवांश के गले और सीने में कई वार कर दिए। साथ ही पिस्टल निकालकर अंधेरे में फायर भी कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH