मॉडल के साथ रेप , इस पार्टी के नेता उपर लगा रेप का आरोप , FIR हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मॉडल के साथ रेप , इस पार्टी के नेता उपर लगा रेप का आरोप , FIR हुआ दर्ज
अलीगढ़ 24 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में नगर निगम की पूर्व ब्रांड एंबेसडर और एक मॉडल ने समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ रेप की धाराओं में FIR दर्ज कराया है. अपनी शिकायत में मॉडल ने बताया है कि समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष कौशल दिवाकर के साथ फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था. जिसके बाद व्हाट्सएप पर बातें शुरू हुई. वक्त के साथ आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाई और 20 अप्रैल 2022 की शाम को अपनी सफारी कार में बिठाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई. शिकायतकर्ता मॉडल के अनुसार कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे होश नहीं रहा और इसी दौरान उसके साथ उसकी बिना मर्जी और सहमति के रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

शिकायतकर्ता मॉडल के अनुसार वह लोक लाज के कारण उन दिनों शिकायत नहीं कर सकी और चुप रह गई पीड़िता ने बताया कि आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर यहीं नहीं रुका और उसको जबरन घुमाने फिराने ले जाने लगा. इसी दौरान मॉडल की आरोपी ने कई प्राइवेट फोटोज अपने मोबाइल में ले लिए. मॉडल इन सभी चीजों से परेशान होकर मुंबई जाकर रहने लगी और अपना काम करने लगी।

किसी प्रकार वहां का एड्रेस निकालकर आरोपी मुंबई पहुंच गया और वहां भी जबरन उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया. पीड़ित मॉडल उस घटना के बाद फिर से लौटकर अलीगढ़ अपने घर आ गई. क्योंकि मुम्बई में वह अकेली रहती थी. पीड़िता शिकायत में आगे कह रही है कि आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर ने उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है. इन्हीं सभी चीजों से तंग आकर अब मॉडल ने पुलिस की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना क्वार्सी में IPC की धारा 323 , 506 , 328 और रेप की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है हालांकि अभी तक शिकायतकर्ता मॉडल ने कैमरे पर कोई भी बयान नहीं दिया है. सीओ अशोक सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा एक साल पुरानी घटना बताकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

18

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH