युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी विवाहिता , पति और देवर ने पकड़ा रंगेहाथ , उसके बाद हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी विवाहिता , पति और देवर ने पकड़ा रंगेहाथ , उसके बाद हुआ यह
बांदा 24 जून 2023 - बांदा के महोखर गांव में घर के लोगों ने मिलकर एक युवक को चोर बताकर जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सच्चाई चौंकाने निकली। मृतक जिस घर में घुसा था, उसी घर की महिला के साथ लोगों ने उसे आपत्ति जनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़कर मार डाला है। पुलिस ने इस संबंध में महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम महोखर की है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शुक्रवार को सवेरे 6.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि हमारे घर में रात में एक चोर घुसा था, जिसे पकड़ कर हम लोगों ने जमकर पीटा है।

इस सूचना पर पीआरबी ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस मामले की जांच की गई तो कहानी दूसरी सामने आई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार की रात 12.30 बजे इसी गांव का रहने वाला नंदकिशोर वर्मा (24) महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचा था। महिला और उसके बीच पिछले 2 सालों से नाजायज संबंध थे। दोनों के बीच रोज बातचीत होती थी और महिला के बुलाने पर युवक अक्सर उसके घर जाता था।

गुरुवार की रात भी वह महिला के बुलाने पर ही उसके घर गया था। जहां उसे महिला के पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पति, देवर और अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और यह झूठी सूचना फैला दी कि घर में घुसे चोर को पकड़कर पीटा है। पिटाई के कारण ही उसकी मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक हत्याकांड में घर के चार लोग शामिल थे। इनमें से पति और देवर को पकड़ लिया गया है दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है इस प्रकरण में महिला से भी पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH