दुष्कर्म पीड़िता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , SP ने थाना प्रभारी को किया निलंबित

उत्तर प्रदेश , 23-06-2023 6:34:26 PM
Anil Tamboli
दुष्कर्म पीड़िता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , SP ने थाना प्रभारी को किया निलंबित
बाराबंकी 23 जून 2023 - दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत करने के पांच दिन बाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की अपने घर में फंदे से लटकी पाई गई। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी और उनके द्वारा उपहास उड़ाए जाने के कारण लड़की ने आत्महत्या कर ली। 

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को सबसे पहले लड़की की मां ने उसका शव देखा। लड़की के परिवार ने स्थानीय ग्राम प्रधान को सूचित किया, जिन्होंने बाद में पुलिस को बताया। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि 17 जून को लड़की की शिकायत पर हैदरगढ़ पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376/511 के तहत बलात्कार के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि लड़की की मेडिकल जांच पहले हो चुकी थी और गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि मामले के जांच अधिकारी उप-निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह को मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को आत्महत्या की जांच करने के लिए कहा गया है और अगर जरूरत पड़ी तो आत्महत्या के लिए उकसाने का एक और मामला दर्ज किया जाएगा। बच्ची की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश के बाद एसपी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH