लड़का पैदा होने की खुशी में पहले बांटी मिठाई , कुछ देर बाद में नौबत आई DNA टेस्ट की , जाने क्या है मामला

उत्तर प्रदेश , 23-06-2023 6:20:43 AM
Anil Tamboli
लड़का पैदा होने की खुशी में पहले बांटी मिठाई , कुछ देर बाद में नौबत आई DNA टेस्ट की , जाने क्या है मामला
बस्ती 23 जून 2023 - बस्ती मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में अजब गजब मामला सामने आया है. लालगंज थाना के देवेंद्र कुमार अपनी पति की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे. सभी जांचें की गईं, उसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी. पत्नी को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।

ऑपरेशन के बाद अस्पताल के स्टाफ ने लड़का पैदा होने की खबर देवेंद्र को दी. लड़का पैदा होने की खुशी में परिजन झूम उठे. स्टाफ को एक हजार बख्शीस दे दी. पूरे अस्पताल में मिठाई भी बांटी गई. सभी रिश्तेदारों को लड़का पैदा होने की सूचना फोन से दे दी गई. सभी लोग खुशी मनाने लगे।

जब ऑपरेशन थिएटर से कपड़े में लपेट कर बच्चे को परिजनों को सुपुर्द किया गया, तब सच्चाई सामने आई. परिजनों ने बच्चे का कपड़ा हटा कर देखा तो लड़के की जगह लड़की थी. फिर क्या था अस्पताल में जम कर हंगामा होने लगा. परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि उनसे लड़का पैदा होने की बात कही गई. बख्शीश के तौर पर हजार रुपए भी लिए गए, लेकिन बाद में लड़के को बदल कर उस की जगह लड़की दे दी गई. जो पेपर बना था वो लड़के का बना था।

परिजनों ने इस के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों ने लड़की को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि जब तक बच्ची की DNA जांच नहीं हो जाती, तब तक वे उसे घर नहीं ले जाएंगे।

वहीं पूरे मामले को लेकर कैली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.एन. नारायण प्रसाद ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा की उनको पहले लड़का पैदा होने की सूचना दी गई, लेकिन बाद में लड़की रिसीव कराई गई. मैंने अपने स्तर पर जांच कर देखा है. इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH