दर्दनाक सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म , बाइक और ट्रक की टक्कर में तीन बच्चों सहित पांच की मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दर्दनाक सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म , बाइक और ट्रक की टक्कर में तीन बच्चों सहित पांच की मौत
जींद  22 जून 2023  - जींद - पानीपत नेशनल हाईवे पर दोपहर दो बजे के आस पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पूरा परिवार खत्म हो गया। इस सड़क हादसे में हिसार जिले के बरवाला खंड के गांव खरकड़ा गांव निवासी पति - पत्नि व तीन बच्चाें समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पूरे परिवार से केवल एक आठ साल बच्ची शीरत ही रह गई है। उसे भी चोट तो आई हैं लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

गांव खरकड़ा निवासी 42 वर्षीय राकेश की शादी पानीपत जिले के गांव रसूलपुर में हुई थी। राकेश के ससुर की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। राकेश की पत्नी अपने चार बच्चों समेत कुछ दिन पहले ही अपने पिता की मौत के बाद रसूलपुर गांव में गई थी। तेरहवीं के बाद यह सभी लोग बाइक पर सवार होकर खरकड़ा गांव जा रहे थे।

जब यह लोग बाइक पर जींद-पानीपत नेशनल हाईवे से निर्जन गांव से कुछ आगे निकले और जींद शहर में प्रवेश करने ही वाले थे तो इनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत सभी लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। मौके पर मौजूद आस पास के लोगाें ने इसकी सुचना पुलिस को दी। तुरंत नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सकों ने यहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक आठ वर्ष की बच्ची शीरत को ठीक बताया। उसका भी इलाज किया जा रहा है। 

मृतकों के नाम

इस सड़क हादसे में खरकड़ा निवासी 42 वर्षीय राकेश, उसकी 40 वर्षीय पत्नी कविता, 12 वर्ष की बेटी किरण, 11 वर्ष का बेटा काला तथा पांच वर्ष का बेटा अरमान शामिल हैं। आठ वर्षीय शीरत को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH