भूत ने किया 19 साल की युवती का रेप , 20 साल पहले मर चुके परदादा सहित 4 पीढ़ियों के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भूत ने किया 19 साल की युवती का रेप , 20 साल पहले मर चुके परदादा सहित 4 पीढ़ियों के खिलाफ FIR दर्ज
मेरठ 21 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के मेरठ से युवती से दुष्कर्म किए जाने का एक अजीब केस सामने आया है इस अनोखे रेप मामले में पुलिस भी चक्कर खा गई है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 19 साल की युवती से रेप के मामले में पुलिस ने 23 साल के आरोपी के 90 वर्षीय दादा और परदादा सहित परिवार की 4 पीढ़ियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

हैरानी की बात यह है कि परदादा की 20 साल पहले बुलंदशहर में मौत हो चुकी है। मामला मेरठ आहड़ थाना क्षेत्र का है। यहां दर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता युवती के पिता द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, उनके गांव के एक 23 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उनकी बेटी से बलात्कार किया।

लड़की के पिता ने कहा कि कुछ समय पहले जब उनकी बेटी ने युवक पर शादी करने का दबाव डाला, तो वह युवती को 31 मई 2023 को पास के एक खेत में ले गया और उसके साथ फिर रेप किया। इस दौरान उसके दो चचेरे भाइयों ने पहरा दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार घटना के करीब एक सप्ताह बाद 7 जून को पीड़िता ने यह बात अपने पिता को बताई। पिता ने जब युवक के परिवार से संपर्क किया, तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया। यही नहीं, पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। हालांकि पीड़िता लड़की के पिता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। FIR में फैमिली के 10 सदस्यों के नाम हैं। इनमें आरोपी के 90 साल के दादा भी शामिल हैं।

आहड़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ निशान सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर IPC की धारा 376 (बलात्कार) , 147 (दंगा) , 323 (चोट पहुंचाना) , 504 (शांति भंग) , 506 (आपराधिक धमकी) का केस दर्ज किया है। FIR में नामजद सभी लोगों को पुलिस को मिली लिखित शिकायत में आरोपी बनाया गया है। अपराध में उनकी संलिप्तता की जांच की जाएगी। मृतक आरोपी के बारे में परिवार के दावे का भी वेरिफिकेशन होगा। टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों को पकड़ने छापे मारे जा रहे हैं। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH