जिस युवती को मरा समझकर पुलिस कराने जा रही थी पोस्टमॉर्टम , वो हो गई जिंदा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस युवती को मरा समझकर पुलिस कराने जा रही थी पोस्टमॉर्टम , वो हो गई जिंदा
मिर्जापुर 19 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस को एक लड़की नहर में उतराती हुई मिली थी. उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच परिवार ने कहा कि पहले वो डॉक्टर को दिखाएंगे. इस पर पुलिस लड़की को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची, जहां जांच के दौरान उसकी हार्ट बीट चलती पाई गई।

मामला मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के राह कलां हऊदवा गांव का है. यहां रविवार शाम सिरसी एक लड़की नहर में उतराती मिली थी. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जिला पंचायत सदस्य को दी. वो मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया।

सूचना मिलते ही संतनगर की पुलिस पहुंची और लड़की को बाहर निकलवाया. इस दौरान गांव वालों ने उसकी पहचान की और परिवार को मौके पर बुलाया. पुलिस लड़की को मरा समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने कि तैयारी कर रही थी।

मगर, परिजनों ने कहा कि वो बेटी को डॉक्टर के पास लेकर जाएंगे. परिजनों की जिद पर पुलिस उसको लेकर पटेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. यहां डॉक्टरों ने जांच शुरू की तो पता चला कि हार्ट बीट चल रही है. इस पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और रवीना बोल उठी. बेटी के जिंदा होने की खबर सुनकर घर में पसरा मातम खुशियों में बदल गया।

लड़की की मां रन्नो देवी ने बताया कि बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. वो दो घंटे से गायब थी. कभी कभी उसे इस तरह की दिक्कत हो जाती है. अब वह पूरी तरह से ठीक है. वहीं, युवती का इलाज करने वाले डॉक्टर गणेश शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस वाले लड़की को चेक अप के लिए लाए थे. जांच करने पर पता चला कि उसकी धड़कन सही चल रही थी. अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH