बारात में आये तीन बच्चो की ट्रेन से कट कर मौत , शादी वाले घर मे छाया सन्नाटा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बारात में आये तीन बच्चो की ट्रेन से कट कर मौत , शादी वाले घर मे छाया सन्नाटा
फर्रुखाबाद 18 जून 2023 - उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बीती रात बरात में आए तीन बालकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्यवाही में जुट गई. फतेहगढ़ पुलिस के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है.वहीं, किशोरों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को लगी वे रो-रोकर बेहाल हो गए. मौके पर आस पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग जुट गए।

जानकारी के मुताबिक, गांव जोजपुर में रितिक बाथम (13) पुत्र धीरेंद्र उम्र , विनीत बाथम(15) पुत्र देशराज व हरिओम (13) पुत्र उमेश भोगांव जनपद मैनपुरी के रहने वाले थे. तीनों किशोर रामवीर शाक्य के यहां जाजपुर बंजारा कोतवाली मोहम्मदाबाद आए थे. तीनों बारात में आए थे.यहां डीजे बज रहा था और बच्चे गांव के किनारे जा रही रेल की पटरी पर बैठ थे।

रात में करीब 1:30 बजे ट्रेन आ जाने के कारण हादसा हो गया. इससे तीनों बच्चों की मृत्यु हो गई. सुबह ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई. नीमकरोरी स्टेशन मास्टर द्वारा मोहम्मदाबाद कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई. इसके बाद घटना की सूचना आस पास के क्षेत्र में जैसे ही पहुंची काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं किशोरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पुलिस ने तीनों किशोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH