पति जब जुआ और सट्टा में हार गया सब कुछ तब पत्नी से कराने लगा देह ब्यापार , हुआ गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति जब जुआ और सट्टा में हार गया सब कुछ तब पत्नी से कराने लगा देह ब्यापार , हुआ गिरफ्तार
अहमदाबाद 17 जून 2023 - अहमदाबाद में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहा पति ने अपनी पत्नी को देह व्यापार के नर्क में धकेल दिया। दरअसल एक व्यक्ति ने जुआ और सट्टे में पैसे गंवाने के बाद अपनी पत्नी पर दांव लगाकर पैसे कमाना शुरू कर दिया। आरोपी अपनी पत्नी को अपने दोस्तों के पास देह व्यापार के लिए भेजने लगा। इससे जो पैसे मिलते थे, उससे सट्टा खेलता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, महिला ने मामले की शिकायत अहमदाबाद में नरोड पुलिस को की है पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने एक व्यक्ति के साथ लव मैरिज की थी। जिस व्यक्ति से लड़की ने शादी की, उसने बताया था कि वो बड़ा बिजनेसमैन है। शादी के बाद दोनों के एक बेटी हुई।

पीड़िता को पता चला कि उसके पति को क्रिकेट में सट्टा लगाने और जुआ खेलने की आदत है। इस पर उसने पति को बार-बार समझाया, लेकिन वो नहीं माना। आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। 

वो सट्टे में पैसे हारता रहा। जब काफी कर्ज चढ़ गया तो उसने पत्नी को देह व्यापार के लिए अपने दोस्तों के पास भेजने को कहने लगा। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसने बेटी की हत्या करने की धमकी दी। फिर आरोपी ने डरा धमकाकर पत्नी को देह व्यापार में धकेल दिया। इससे जो पैसे मिलते थे, उससे वो सट्टा खेलने लगा, साथ ही जिनसे सट्टा खेलने के लिए पैसे उधार लिए थे, उन्हें पैसे वापस देता था।जब एक दिन पत्नी ने विरोध किया तो उसका न्यूड फोटो और मोबाइल नंबर अश्लील साइट पर अपलोड कर दिया। 

पीड़िता को लगातार जब फोन आने लगे तो परेशान होकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया और बेटी को अपने पास रख लिया। पीड़िता ने बेटी को अपने पास लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH