नहाने के दौरान नदी में डूबने से तीन बच्चों और दो महिलाओं की मौत , गाँव मे पसरा मातम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नहाने के दौरान नदी में डूबने से तीन बच्चों और दो महिलाओं की मौत , गाँव मे पसरा मातम
देवरिया 14 जून 2023 - प्रयागराज में RAF जवान समेत चार लोगों की डूबने से मौत के बाद देवरिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां तरकुलवा क्षेत्र में बुधवार की शाम को छोटी गण्डक नदी में नहाने गए पांच बच्चों समेत सात लोग डूब गए। तीन बच्चों व दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार हुई दोनों महिलाओं के बेटे भी मृतकों में शामिल हैं। 

सूचना पाकर डीएम और एसपी ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर पहुंच कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल हर मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये।

जानकारी के मुताबिक तरकुलवा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव से सटकर छोटी गण्डक नदी बहती है। बुधवार की शाम को करीब 4.30 बजे पचरुखिया गांव के दर्जन भर लोग नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान गांव का रहने वाला दिलशान गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख उसकी मां आशिया बचाने गई तो वह भी डूबने लगी। 

नदी में नहा रहे अन्य बच्चे व महिलाएं उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान एक-एक कर पांच बच्चों समेत सात लोग डूब गए। यह देख नदी में नाव चला रहे नाविक नेबूलाल ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। 

कुछ ही देर में दर्जनों ग्रामीण भी पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद डूबे हुए बच्चों व महिलाओं को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों व दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही डीएम अखण्ड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा व SDM सौरभ सिंह व CO श्रीयश त्रिपाठी मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पहुंच गए और इलाज का इंतजाम कराया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH