भाजपा पार्षद ने किया पार्टी के ही महिला नेता का अश्लील VIDEO वायरल , दो लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा पार्षद ने किया पार्टी के ही महिला नेता का अश्लील VIDEO वायरल , दो लोगो के खिलाफ FIR दर्ज
मेरठ 14 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भाजपा महिला मोर्चा की एक नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने पार्टी के एक पार्षद और एक कार्यकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

भावनपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार गौतम ने बताया कि 32 वर्षीया पीड़िता भाजपा नेत्री की शिकायत पर एक FIR दर्ज कराई गई है भाजपा नेत्री का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता सोमदत्त विहार निवासी रवींद्र नागर ने शिकायत कर्ता का फर्जी अश्लील वीडियो बनाया और उसे बदनाम करने की नीयत से वीडियो को वार्ड संख्या -18 से भाजपा पार्षद रवींद्र (निवासी-सराय काजी) को भेज दिया।

थाना प्रभारी ने कहा कि भाजपा पार्षद ने एक फर्जी आईडी बनाकर महिला नेता का कथित अश्लील वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। पीड़िता ने संबंधित वीडियो की जानकारी मिलने के बाद तुरंत भावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा में पदाधिकारी भी हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक कृत्य है। किसी महिला को इस तरह बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH