पत्नी के अवैध संबंध से परेशान हो कर पति ने की खुदकुशी , 02 महीने पहले ही हुई थी शादी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी के अवैध संबंध से परेशान हो कर पति ने की खुदकुशी , 02 महीने पहले ही हुई थी शादी
चूरू 13 जून 2023 - राजस्थान के चूरू में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर मौत को अपने गले लगा लिया। इस दौरान मृतक की पत्नी ने उसकी तरफ दुपट्टा फेंक कर आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इससे तैश में आकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान मृतक ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो भी बनाया। जिसमें उसने अपने माता - पिता से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए पत्नी राखी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया। यह वीडियो पुलिस को मिल चुका है। दोनों की शादी दो माह पहले हुई थी। लेकिन युवक अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के कारण काफी परेशान था। जिसको लेकर उनके बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।

हैरान कर देने वाला यह मामला चूरू जिले के सुजानगढ़ में सांसी बस्ती से आया है। जहां सुरेश सांसी के बेटे मनीष की शादी हनुमानगढ़ क्षेत्र निवासी राखी के साथ 16 अप्रैल 2023 को शादी हुई। शादी से पहले राखी के फतेहपुर निवासी विशाल नामक एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। राखी का प्रेमी दिल्ली में रहता था। इस दौरान शादी के बाद भी राखी अपने प्रेमी विशाल से फोन पर बातें करती रहती थी। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता है। इसके चलते मृतक मनीष ने राखी को पीहर छोड़ दिया था। जिसे वह गत 5 जून को ही लेकर आया था। इस दौरान फिर झगड़ा होने पर मनीष ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

राखी के अवैध संबंधों के चलते घटना के दिन दोनों पति - पत्नी में झगड़ा हुआ। इस दौरान राखी ने अपने पति के सामने दुपट्टा फेंककर कहा 'मरने की क्या धमकी देता है। मर कर दिखा'। राखी के ऐसा कहने पर मनीष ने कुछ देर बाद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक के पिता सुरेश ने आरोप लगाया कि उनकी बहू ससुराल आने के बाद दुल्हन के बजाय विधवा के रूप में रहती थी। जिसके कारण मनीष काफी परेशान था। वही उनकी बहू राखी का प्रेमी भी मनीष को बार-बार फोन करके धमकी देता रहता था। उन्होंने बताया कि उनकी बहू कभी भी मंगलसूत्र और सिंदूर नहीं लगाती थी। वह हमेशा अपने पति से दूर दूसरे कमरे में सोती थी।

मनीष की आत्महत्या के बाद परिजनों में जमकर आक्रोश व्याप्त हो गया। इसको लेकर मनीष के परिजनों ने राखी, उसके माता - पिता , बहनोई और राखी के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। 

इस दौरान परिजनों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। उसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री , संभागीय आयुक्त और आईजी को ज्ञापन भेज कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH