समोसा , जलेबी , पिज्जा , बर्गर सहित इन खाद्य पदार्थो में लगा बैन , देखे पूरी लिस्ट

देश , 11-06-2023 11:46:04 PM
Anil Tamboli
समोसा , जलेबी , पिज्जा , बर्गर सहित इन खाद्य पदार्थो में लगा बैन , देखे पूरी लिस्ट
श्रीनगर 11 जून 2023 - इस साल की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 01 जुलाई से शुरू हो रही है इस यात्रा पर जंक और अनहेल्थी भोजन पर सख्त कार्रवाई करते हुए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ( SASB) ने रविवार को कहा कि यात्रियों को हलवा पूरी , समोसा , जलेबी , गुलाब जामुन आदि खाद्य पदार्थ यात्रा के दौरान नहीं परोसे जाएंगे। 

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम और बालटाल मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए इस साल 120 से अधिक लंगर लगाए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए SASB ने 'लंगरों' में प्रतिबंधित भोजन और खाद्य पदार्थों की एक सूची जारी की है और यह स्पष्ट किया है कि लगभग 120 लंगरों में जंक और तला हुआ भोजन परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SASB ने लंगर अधिकारियों के साथ प्रतिबंधित और इजाजत दी गई वस्तुओं की सूची भी साझा की गई है।

प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों में पूरी , बथुरा , पिज्जा , बर्गर , परांठा , डोसा , तली हुई रोटी , मक्खन वाली ब्रेड , क्रीम आधारित खाद्य पदार्थ , अचार , चटनी , तले हुए पापड़ , चाउमीन और अन्य सभी तले हुए/फास्ट फूड , कोल्ड ड्रिंक , कराह हलवा , जलेबी , गुलाब जामुन , लड्डू, खोया की बर्फी , रसगुल्ला और अन्य सभी हलवाई आइटम के अलावा स्नैक्स (वसा और नमक में उच्च) चिप्स/ कुरकुरे , मठ्ठी , नमकीन मिश्रण , पकोड़ा , समोसा , तले हुए सूखे मेवे और अन्य सभी डीप फ्राई आइटम शामिल हैं।

इसमें मांसाहारी भोजन , शराब , तंबाकू , गुटखा , पान मसाला , सिगरेट , अन्य नशीले पदार्थ भी शामिल हैं।

जिन खाद्य पदार्थो की इजाजत दी गई है उनमें अनाज , दाल , हरी सब्जियां , हरा सलाद , फल और अंकुरित अनाज , चावल , गुड़ , सांबर , इडलीब, उत्तपम , पोहा , हर्बल चाय , कॉफी , कम वसा वाले दही , शरबत , नींबू स्क्वैश/पानी , अंजीर , किशमिश , खुबानी और अन्य सूखे मेवे शामिल हैं।

IANS

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH