पति ने पत्नी के मोबाईल नंबर के साथ पूरे इलाके में लगाए अश्लील पोस्टर , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति ने पत्नी के मोबाईल नंबर के साथ पूरे इलाके में लगाए अश्लील पोस्टर , वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
आगरा 11 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के आगरा से पति की घिनौनी हरकत सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. यहां कमला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि उसके पति ने पूरे क्षेत्र में उसके अश्लील पोस्टर चिपकाए हैं. यही नहीं उसने आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ मारपीट की और दूसरे लोगों के हवाले कर दिया. पीड़िता ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ये मामला ताजनगरी आगरा में कमला नगर थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाली पीड़िता ने अपने पति पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि वो पिछले 6 सालों से अपने मायके में रह रही है. उसका पति शराब पीता है , सट्टा खेलता है. जिसकी वजह से अक्सर उसका घर में झगड़ा हुआ करता था. यही नहीं आरोपी रोजाना घर पर अलग-अलग लोगों को लाता था और उसे उनके साथ सोने के लिए दबाव बनाता था. ऐसा नहीं करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था. जिससे तंग आकर पीड़िता अपने मायके में आकर रहने लगी।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति तीन साल जेल में भी रहकर आया है, उसकी 16 साल की बेटी है और अब वो उसके साथ घर में नहीं रह सकती है. पीड़िता का कहना है जब उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया तो आरोपी पति ने पूरे क्षेत्र में उसके फोन नंबर के साथ अश्लील पोस्टर चिपका दिए हैं. अगर कोई भी उसकी मदद करने की कोशिश करता है तो वो उसके साथ मेरे पोस्टर लगा देता है कि उसके साथ मेरे संबंध हैं. पीड़िता ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगी।

पीड़ित महिला शुक्रवार को DCP सिटी विकास कुमार के यहां पेश हुई और अपनी व्यथा उन्हें सुनाई और न्याय की मांग की. पीड़ित महिला ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ मिलकर आत्महत्या कर लेगी. इस मामले पर DCP ने कहा कि महिला की शिकायत पर थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH