एक और निर्भया कांड , नाबालिग के हाथों में कील ठोकी , निकाल ली दोनो आँखे , अर्धनग्न हालत मिली लाश

उत्तर प्रदेश , 11-06-2023 1:55:00 AM
Anil Tamboli
एक और निर्भया कांड , नाबालिग के हाथों में कील ठोकी , निकाल ली दोनो आँखे , अर्धनग्न हालत मिली लाश
फिरोजाबाद 10 जून 2023 - फिरोजाबाद जिले में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। टूंडला में एक 15 साल की किशोरी का शव मिला है। बताया गया है वो शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह चरी के खेत में 15 साल की किशोरी का शव पड़ा मिला।

शव देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं थी शव अर्धनग्न हालात में था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला टूण्डला थाना क्षेत्र के गांव नगला खार का है। गांव की नाबालिग शुक्रवार की शाम को खेत पर गई थी लेकिन लौटी नहीं परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन भी की लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह गांव के ही शिशु पाल मिस्त्री के चरी के खेत में छात्रा का शव पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टा लिपटा था शव के पास ही छात्रा के अंत: वस्त्र फटे हुए पड़े थे। वहां के लोगों ने छात्रा के परिवार को शव होने की सूचना दी।

उसने परिजनों को खेत में किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी निकाल ली गईं।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH