विवाहिता बोली पति नपुंसक है तब जेठ बोला ' मैं हूँ ना ' जो पति नही दे सका वो मैं दूंगा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विवाहिता बोली पति नपुंसक है तब जेठ बोला ' मैं हूँ ना ' जो पति नही दे सका वो मैं दूंगा
हरदोई 10 जून 2023 - हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उसने एएसपी से शिकायत की है। इसमें जेठ पर संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पति , सास , ससुर , जेठ और जेठानी के खिलाफ शिकायत दी है।

विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इसको लेकर जब युवती ने ससुराल वालों से शिकायत की तो जेठ ने कहा कि मैं हू न , जो भाई नहीं दे सकता मैं दूंगा...तुम रिश्ता मत तोड़ो। इसके साथ ही जेठ पहले उसे बहला फुसलाकर फिर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की।

इस पर विवाहिता मायके पहुंची और शुक्रवार को पति , सास , ससुर , जेठ व जेठानी पर प्रताड़ित करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

विवाहिता ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को उसका विवाह जनपद शाहजहांपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया गया था। शादी तय होने से पहले उसे उसके परिजनों को बताया गया था कि शुभम दो भाई हैं और दोनों इंजीनियर हैं।

आरोप है कि जब बरात विदा होकर विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची तो सुहागरात में उसका पति बहाने बनाकर कमरे से बाहर सो गया। कई दिनों तक यह क्रम चला। तब उसने जानकारी की, तो पता चला उसका पति नपुंसक है। युवती का कहना है कि जब उसने इस बात की अपनी सास से शिकायत की। जिसके बाद सास ने अपने बड़े बेटे के साथ उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कहकर जेठ और बहनोई को लेकर उसे कमरे में गई और जेठ ने जबरिया दबाव बनाया। किसी तरह उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसको उसके ससुराल से लेकर मायके आए।

पीड़िता ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोपों को लगाकर FIR दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH