थाना प्रभारी ने दरोगा और आरक्षक के साथ मिल कर लूटी 50 किलो चांदी , हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
थाना प्रभारी ने दरोगा और आरक्षक के साथ मिल कर लूटी 50 किलो चांदी , हुए गिरफ्तार
कानपुर 09 जून 2023 - उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात की पुलिस इन दिनों अपराधियों जैसा कृत्य कर रही है. आगरा के कारोबारी से 50 किलो चांदी लूट की घटना को कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली के दारोगा , इंस्पेक्टर और सिपाही ने मिलकर अंजाम दिया था. बीती रात इंस्पेक्टर के आवास से लूटी गई चांदी बरामद होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल दो आरोपियों को औरैया पुलिस लेकर गई है. अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक BBGTS मूर्ति ने बताया कि इंस्पेक्टर और दारोगा कोतवाली में ही थे. उन्हें तत्काल प्रभाव से अरेस्ट कर लिया गया है. हेड कॉन्स्टेबल रमाशंकर अपने आवास पर था. उसे छापेमारी की बात पता चली तो वह मौके से भाग गया है. फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों को औरैया पुलिस को सौंप दिया गया है. फऱार आरोपियों की गिरफ्तार करने की कवायद चल रही है. घटना बेहद गंभीर है. सभी के खिलाफ कड़ी विभागीय करवाई की जाएगी।

बता दें, आगरा के व्यापारी मनीष सोनी से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर 50 किलो चांदी लूटी गई थी. मनीष ने पुलिस से गुहार लगाई तो जांच में कानपुर देहात के पुलिसकर्मी ही लुटेरे निकले. घटना के अनुसार वारदात में तीन पुलिसकर्मी शामिल थे. जांच में कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर , दारोगा और सिपाही की भूमिका सामने आई है. मामला उजागर होने के बाद जनपद कानपुर देहात व औरैया जनपद की पुलिस ने बीती रात इंस्पेक्टर के आवास पर छापेमारी कर लूटी गई चांदी बरामद कर ली है।

औरैया के SP चारू निगम के अनुसार 06 जून को आगरा के सर्राफा कारोबारी मनीष सोनी 50 किलो चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे. दो नंबर की चांदी होने की जानकारी मिलने पर भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजय पाल शर्मा, दारोगा चिंतन कौशिक और हेड कॉन्स्टेबल रमाशंकर ने औरैया सीमा पर व्यापारी को कार समेत रोक लिया. इसके बाद तलाशी के दौरान चांदी बरामद की और जांच-पड़ताल के दौरान मनीष कागजात नहीं दिखा सका तो इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी में चांदी लेकर भाग निकले. इसके बाद मनीष सोनी ने स्थानीय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी. जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि चांदी ले जाने वाले बदमाश नहीं थे, बल्कि कानपुर देहात के पुलिसवाले थे. इसके बाद एडीजी कानपुर आलोक सिंह को मामले की जानकारी दी गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH