बालासोर रेल हादसे में 17 लाख मुआवजा पाने के लिए विधवा हुई पत्नी , पढ़े चौकाने वाली खबर

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बालासोर रेल हादसे में 17 लाख मुआवजा पाने के लिए विधवा हुई पत्नी , पढ़े चौकाने वाली खबर
कटक 07 जून 2023 - ओडिशा के बालासोर जिले में 02 जून को हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की जान जा चुकी है. अभी तक 83 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने मुआवजा पाने के लिए अपने जिंदा पति को ट्रेन हादसे में मरा बता दिया इतना ही नही महिला ने एक शव की शिनाख्त अपने पति के तौर पर कर दी. लेकिन दस्तावेजों की जांच में महिला का झूठ पकड़ा गया।

जब यह बात पति को पता चली तो उसने केस दर्ज कराया है. गिरफ्तारी के डर से महिला फरार है. कटक जिले के मणिबांडा की गीतांजलि दत्ता ने दावा किया था कि उनके पति बिजय दत्ता की 02 जून को हुए ट्रेन हादसे में मौत हो गई है. उसने एक शव की पहचान अपने पति के रूप में की. पुलिस ने उससे दस्तावेज मांगे तो उसका झूठ पकड़ा गया. पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया. उधर, पत्नी की करतूत जब पति को मालूम हुई तो उसने मणिबांधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई ही।

बिजय दत्ता ने पत्नी गीतांजलि के खिलाफ झूठा दावा कर मुआवजा पाने की कोशिश करने और उसकी मौत का नाटक करने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की. मणिबंडा थाने के प्रभारी बसंत कुमार सत्पथी ने कहा कि बिजय को बालासोर जिले के बहानागा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई. क्योंकि घटना वहीं हुई थी।

पुलिस ने बताया कि दंपति पिछले 13 साल से अलग रह रहे हैं. मुख्य सचिव पी.के. जेना ने रेलवे और ओडिशा पुलिस से शवों पर फर्जी दावा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

बता दें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के लिए 05 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 02 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. उधर, रेल मंत्रालय ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH