एक और रेल हादसा , मालगाड़ी की चपेट में आए कई मजदूर , हादसे में 06 मजदूरों की मौत

देश , 08-06-2023 3:02:33 AM
Anil Tamboli
एक और रेल हादसा , मालगाड़ी की चपेट में आए कई मजदूर , हादसे में 06 मजदूरों की मौत
जाजपुर 07 जून 2023 - ओडिशा में लगातार ट्रेन हादसों के मामले आ रहे हैं. वहीं, बुधवार को एक ओर ट्रेन हादसा होने की खबर है. यह हादसा जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां एक मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में कुछ मजदूर आ गए. उन मजदूरों में अब तक छह की मौत हो चुकी है. जबकि हादसे में कई गंभीर रूप से घायल होने की बात की जा रही है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह मालगाड़ी ट्रेन बिना इंजन के जाजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी. लेकिन नॉरवेस्टर के प्रभाव के कारण तूफान उठा था, जिससे बचने के लिए मजदूर मालगाड़ी के नीचे बैठ गए थे. तभी तेज हवा से एक बोगी आगे की तरफ बढ़ी और उसके नीचे बैठे मजदूर चपेट में आ गए. इस तरह से पहले तीन की घटनास्थल पर मौत हो गई, लेकिन फिर मौतों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

बता दें कि 02 जून से लेकर अब तक तीन ट्रेन हादसे हो चुके हैं. जिसमें से पहला ट्रेन हादसा इतना भयावह था कि उसमें मौतों की संख्या 288 तक पहुंच गई है. वहीं, घायलों की संख्या 1000 से अधिक बतायी गई है. इस हादसे का मंजर जहन से हटा भी नहीं था कि 05 जून को बरगढ़ के मेंढापाली में एक मालगाड़ी ट्रेन बेपटरी हो गई. भटली प्रखंड के संबरधरा के पास चूना पत्थर से लदी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

वहीं 06 जून को गंजाम जिले के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर आकर पहुंची सिकंदराबाद- अगरतला एक्सप्रेस ट्रेन में धुआं उठते देखा गया था. ट्रेन में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. दो जून को बालासोर में हुए ट्रेन हादसे से लोग इतने डरे हुए थे कि एसी कोच से धुआं उठते देख सभी यात्री डिब्बे से बाहर निकल गए. हालांकि, बाद में कोच की मरम्मत कर उसे बदल दिया गया और ट्रेन अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH