कौन था संजीव जीवा ?? , डॉक्टर बनने का सपना देखने वाला कैसे बना गैंगस्टर , पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कौन था संजीव जीवा ?? , डॉक्टर बनने का सपना देखने वाला कैसे बना गैंगस्टर , पढ़े पूरी खबर
लखनऊ 07 जून 2023 - कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कातिल वकील की ड्रेस पहनकर आए थे। उन्होंने अदालत में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। संजीव जीवा माहेश्वरी भाजपा नेता ब्रह्म दत्त की हत्या का आरोपी था। 90 के दशक में संजीव ने अपना खौफ पैदा शुरू किया। फिर धीरे - धीरे पुलिस व आम नागरिकों के लिए सिर दर्द बनता चला गया। आइए जानते हैं एक कंपाउंडर से यूपी गैंगस्टर बने संजीव जीवा माहेश्वरी की अनसुनी कहानी ,,,

डॉक्टर बनना चाहता था संजीव जीवा

संजीव जीवा पढ़ने में होशियार था। वो डॉक्टर बनना चाहता था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सपने की कुर्बानी देनी पड़ी। गुजारा करने के लिए संजीव एक डॉक्टर के दवाखाने में कंपाउंडर बन गया। मरीजों को दवाओं की पुड़िया बनाकर देना उसकी रोजमर्रा जिंदगी का हिस्सा बन गया था फिर एक दिन संजीव जीवा की जिंदगी बदल गई। वो अपने मालिक के लिए पैसों की वसूली करने गया और जब वापस आया तो खुद की नई कहानी लिख चुका था।

वसूली से हुआ कुख्यात अपराधी का जन्म

संजीव जीवा को उसके मालिक डॉक्टर ने एक दिन जिम्मेदारी वाला काम दिया। उन्होंने संजीव को बताया कि एक शख्स ने उससे पैसे उधार लिए थे, लेकिन वापस नहीं कर रहा है। संजीव माहेश्वरी को पैसे वसूल कर लाने को कहा गया। संजीव ने पूरे पैसे वापस लाकर मालिक को दे दिए। इस घटना से संजीव जीवा का हौसला बढ़ा और यूपी में जन्म हुआ एक नए गैंगस्टर का।

अपराध के रास्ते पर पहला कदम

जिस डॉक्टर ने संजीव जीवा माहेश्वरी को अपराध की दुनिया में पहला कदम रखवाया था। उसने उन्हें ही अगवा कर लिया और बड़ी फिरौती के बाद छोड़ा। 1992 में संजीव ने कोलकाता के एक बड़े व्यापारी के बेटे का अपहरण कर लिया। उसने फिरौती दो करोड़ रुपये मांगी थी। तब पूरे देश में सनसनी मच गई थी।

बीजेपी नेता की हत्या से मचाई सनसनी

इसके बाद संजीव जीवा हरिद्वार की नाजिम गैंग और फिर सतेंद्र बरनाला से जुड़ा। उसके अंदर अपनी गैंग बनाने की तड़प थी। संजीव का नाम 10 फरवरी 1997 को बीजेपी नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या में सामने आया था। जिसमें जीवा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

मुख्तार अंसारी का भरोसेमंद शूटर

संजीव जीवा फिर मुन्ना बजरंगी गैग में शामिल हो गया। मुख्तार अंसारी के सबसे भरोसेमंद शार्प शूटर मुन्ना के साथ जुड़ने से संजीव का अपराध की दुनिया में बादशाह बनने का सपना पूरा होने के करीब पहुंच गया। जीवा मुन्ना के इशारे पर हत्या की वारदातों को अंजाम देने लगा। फिर मुख्तार के खास शूटर्स में शुमार हो गया।

बीजेपी विधायक कृष्णनंद राय को दागी 400 गोलियां

संजीव जीवा ने बीजेपी विधायक कृष्णनंद राय की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। कृष्णनंद को मारने के लिए 400 राउंड गोलियां चलाई गई थी। इस हमले में भाजपा नेता समेत 7 लोगों की मौत हुई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH