विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास के सामने पेंड़ के नीचे घंटो बैठे रहे कांग्रेसी विधायक , जाने वजह

देश , 07-06-2023 4:14:43 PM
Anil Tamboli
विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास के सामने पेंड़ के नीचे घंटो बैठे रहे कांग्रेसी विधायक , जाने वजह
गुवाहाटी 07 जून 2023 - असम में तेज गर्मी पड़ रही है साथ ही बिजली के दाम भी बढ़ गए हैं ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दायमारी ने लोगों को पेड़ों के नीचे बैठने की सलाह दी है। इसी पर अमल करते हुए कांग्रेस के तीन बार के असम विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ मंगलवार को चिलचिलाती गर्मी के बीच पेड़ों के नीचे बैठे। 

पुरकायस्थ को मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास के सामने एक पेड़ के नीचे कम से कम एक घंटे तक बैठे देखा गया। पुरकायस्थ जो प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, ने कहा, दरों में 30 से 70 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है। यह नागरिकों पर बहुत बड़ा बोझ है। ऐसे समय में जब कई राज्यों में कांग्रेस सरकारें लोगों को राहत दे रही हैं, भाजपा नेता असंवेदनशील टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, स्पीकर दायमारी ने लोगों को जो सलाह दी है, एक जनप्रतिनिधि के रूप में मुझे तुरंत इसका पालन करना चाहिए। इसलिए, मैं उनके आवास के सामने गया और वहां एक घंटे तक पेड़ों के नीचे रहा लेकिन मैंने उन्हें वहां नहीं देखा।

पुरकायस्थ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले, भाजपा ने असम के लोगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब सत्ता पक्ष नागरिकों को मूर्ख बनाने में व्यस्त है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह कम से कम अगले पांच दिनों के लिए दायमारी के सरकारी आवास के सामने पेड़ों के नीचे बैठेंगे। 
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत 
दायमारी ने कहा था की बिजली की दरें बढ़ गई हैं, और लोगों को बिजली के बिलों को बचाने के लिए पंखों के अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिए। इसके बजाय, बढ़ती दरों का मुकाबला करने के लिए सभी को पेड़ों के नीचे बैठना चाहिए।

IANS

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH